फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा में 242 जोड़ों का सामूहिक विवाह, एक-दूजे के हुए नवदंपती

Bhupendra Singh Updated Fri, 13 Mar 2026 04:01 PM IST

गोंडा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एमडीबी सिंह इंटर कॉलेज तरबगंज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 242 जोड़ों का विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के बीच नवदंपतियों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर नए जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पांडेय, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष इकबाल बहादुर तिवारी, ब्लॉक प्रमुख तरबगंज सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज के सभी वर्गों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलती है और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में प्रशासन की ओर से सभी जोड़ों को शासन की ओर से निर्धारित उपहार सामग्री भी प्रदान की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें