फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा, नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

गोंडा: भारतीय किसान यूनियन की ओर से बृहस्पतिवार को ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। रमवापुर श्याम (सालपुर) स्थित संगठन कार्यालय से शुरू हुई यात्रा सालपुर और बग्गीरोड बाजार होते हुए धानेपुर पहुंची। नगर सीमा पर ट्रैक्टरों के साथ पदयात्रा करते हुए कार्यकर्ता नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। जिलाध्यक्ष वंशराज वर्मा की अगुवाई में निकली यात्रा में सैकड़ों ट्रैक्टर और कार्यकर्ता शामिल हुए। नगर पंचायत कार्यालय पहुंचने के बाद जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रपति को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार कीर्तिमान सिंह को सौंपा। ज्ञापन में भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते का विरोध करते हुए मौजूदा मुक्त व्यापार समझौतों को रद्द करने, कृषि उपज के मुक्त आयात पर रोक लगाने और चारों श्रम संहिताओं को रद्द करने की मांग की गई। संगठन ने सभी श्रमिकों के लिए 42 हजार रुपये प्रतिमाह वैधानिक न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई। इस दौरान हरिभान यादव, रामफेर यादव, मनोज उपाध्याय, राजदत्त वर्मा, महिला जिलाध्यक्ष कात्यायिनी त्रिपाठी, रूमन शुक्ला, छोटू, गुड्डू यादव, दीप नारायण तिवारी और अजीत यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें