फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृजभूषण शरण सिंह के निशाने पर चंद्रशेखर आजाद, बोले- दलित बेटी का सवाल है... तत्काल एफआईआर दर्ज हो

उत्तर प्रदेश में कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। चंद्रशेखर पर दलित लड़की द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर कहा कि मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। सरकार को भी मौन नहीं धारण करना चाहिए। गंभीरता पूर्वक इस मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। दलित बेटी की आवाज दबनी नहीं चाहिए। उसकी आवाज सामने आनी चाहिए। पूर्व सांसद ने आगे कहा कि जनवरी 2023 में जब मेरे ऊपर कुछ लोगों ने आरोप लगाए थे, तब चंद्रशेखर आजाद ने कहा था यदि समाज अनुमति दे तो मैं उनको घसीटकर ले जाऊंगा। आज मैं उनसे पूछना चाहता हूं, मेरे ऊपर तो एफआईआर हो गई। मैं न्यायपालिका का सामना कर रहा हूं। दूध का दूध, पानी का पानी सामने आ जाएगा। मैंने मीडिया के सामने ऑन कैमरा कहा था कि जिस दिन मेरे ऊपर एक भी आरोप साबित हो जाएगा, उस दिन मैं स्वतः फांसी पर लटक जाऊंगा या आत्महत्या कर लूंगा। आज मैं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद से पूछना चाहता हूं, वह बल तुम्हारा कहां गया। उस समय जाट की बेटियों का सवाल था। इस समय दलित की बेटी का सवाल है। क्या इस पर मीडिया के सामने चंद्रशेखर आजाद मुंह खोलेंगे। उनका क्या कहना है, वह जो आरोप लगा रही है, उसका उनको जवाब देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि आज मैं उन लोगों से पूछना चाहता हूं, जो न्याय के बड़े ठेकेदार हैं, आज वह क्यों मौन हैं? कांग्रेस क्यों मौन है? आम आदमी पार्टी क्यों मौन है? किसान नेता क्यों मौन हैं? ममता बनर्जी, अशोक गहलोत क्यों मौन हैं? आज यह लोग चुप क्यों बैठे हैं? क्या इनके ऊपर एफआईआर नहीं होनी चाहिए? मैं यह नहीं कह रहा हूं कि इनको फांसी पर लटका दिया जाए। लेकिन, आज दलित की बेटी का सवाल है। वास्तव में कमजोर वर्ग के बेटी का सवाल है। मेरा मानना है कि सरकार को इस पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। जांच में जो निकले उसके बाद कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें