फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल बोले- शाहरुख खान और राहुल गांधी की सोच देश के लिए स्वीकार्य नहीं

गोंडा के नंदिनी नगर पहुंचे डुमरियागंज से सांसद और जेपीसी वक्फ बिल अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। कहा कि अभिनेता शाहरुख खान की हालिया सोच और बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर निर्णय देशहित में नहीं है। वर्तमान घटनाक्रम को देखकर उन्हें यह निर्णय उचित नहीं लगता। इंदौर में 15 लोगों की मौत पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार वहां कड़ी कार्रवाई कर रही है। राहुल गांधी की मानसिकता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विदेशों में जाकर केवल भारत की आलोचना करना उनकी आदत बन गई है। इसे देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। बांग्लादेश के संदर्भ में कहा कि वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। भारत ने अपने उच्चायुक्त को तलब किया। ऐसे में शाहरुख खान द्वारा बांग्लादेशी खिलाड़ी को शामिल करना सही नहीं है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के कार्यक्रम 'बाटी-चोखा' और उनके पीडीए एजेंडा पर कहा कि अखिलेश यादव के पास कोई असली एजेंडा नहीं है। उन्होंने पूर्व पीडीए और भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष पंकज चौधरी का उदाहरण देते हुए कहा कि विपक्ष के पास वास्तविक नीति और कार्ययोजना नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें