गाजीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के यूसुफपुर बाजार गल्ला मंडी के पास ई- रिक्शा में झोले में रखे व्यापारी का 50 हजार रुपये भरा बैग शुक्रवार को एक उचक्का लेकर फरार हो गया। जानकारी होते ही बाजार में गहमागहमी की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर उचक्के को चिह्नित करने में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि करीमुद्दीनपुर थाना के ढोड़ाडीह गांव के दुकानदार धर्मेंद्र कुमार प्रजापति ने तहरीर देकर बताया कि ई रिक्शा से किराना व गल्ला का सामान खरीदने यूसुफपुर बाजार आया था। वह बाजार में कई दुकानों पर खरीदारी करने के बाद सामान लादकर ई -रिक्शा से गल्ला मंडी के पास पहुंचे थे। वहां ई- रिक्शा खड़ा कर वह दुकान पर चले गए। इस दौरान दुकानदार धर्मेंद्र अपना रुपये भरा बैग को झोला में रखकर ई- रिक्शा में ही छोड़ दिये थे। घात लगाए एक उचक्का झोले में से रुपया भरा बैग लेकर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि व्यापारी के लापरवाही से यह घटना हुई है। वीडियो फुटेज के आधार पर उचक्के को चिह्नित कर तलाश की ज