फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजीपुर में ओलंपियन राज कुमार पाल के अर्जुन अवार्ड न मिल पाने का कारण सामने आया

ओलंपियन राज कुमार पाल के अर्जुन अवार्ड न मिल पाने का कारण सामने आ गया। हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि राजकुमार पाल समय से अर्जुन अवार्ड के लिए आवेदन प्रेषित नहीं किए थे, जिससे उन्हें यह अवार्ड नहीं दिया जा सका। हालांकि अगली बार उनका नाम वरीयता में होगा। मेघबरन सिंह स्टेडियम करमपुर में रविवार को 28 वीं अखिल भारतीय हॉकी इनामी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में आए हॉकी इंडिया के महासचिव ने कहा कि करमपुर हॉकी स्टेडियम में शीघ्र ही एक और एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान की स्थापना कराई जाएगी। मेघबरन हॉकी अकादमी की ओर भारत सरकार के खेल विभाग की निगाहें लगी हैं, क्योंकि इस स्टेडियम से खेल कर निकले खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय और राजकुमार पाल ओलंपियन हैं। इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम के हिस्सा बने चार खिलाड़ी भी करमपुर स्टेडियम की ही पौध हैं। ऐसे में जो भी बन सकेगा वह हम इस स्टेडियम के विकास के लिए अवश्य करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें