महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते ऑनलाइन अपराधों की रोकथाम और साइबर अपराध के मामलों के प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस लाइंस सभागार में साइबर जागरूकता एवं ओसीडब्ल्यूसी (ऑनलाइन क्राइम्स अगेंस्ट वीमेन एंड चिल्ड्रेन) विषयक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जिले के सभी थानों से आए पुलिसकर्मियों को साइबर अपराध से जुड़े मामलों की जांच और पीड़ितों की सहायता के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।