केरल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर आनंदू अजी की आत्महत्या और उनके द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारी युवा कांग्रेस के सदस्य आरएसएस कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे।