अंबुज हॉकी सोसाइटी की ओर से गाजीपुर गोल्ड कप ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित है। बुधवार को खेले गए मैचों में एफसीआई गोरखपुर और एनईआर वाराणसी ने अपने-अपने मैच जीत लिए। पहले मैच के प्रारंभ होने से पहले मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस एवं एफसीआई गोरखपुर के बीच मैच खेला गया। इसमें एफसीआई गोरखपुर की टीम ने रोमांचक मुकाबले में 4-3 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच के मुख्य अतिथि धर्मेंद्र यादव थे। यह मैच एनईआर वाराणसी तथा झांसी हॉस्टल के बीच खेला गया जिसमें एनईआर की टीम 5-3 से विजयी रही। निर्णायक की भूमिका बृजेश यादव एवं रिशु सिंह ने निभाई।