फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब; दो हजार श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा;video

रेवतीपुर (गाजीपुर)। क्षेत्र के नौली, उतरौली और त्रिलोकपुर गांवों के पास स्थित श्री रुद्रांबिका धाम परिसर में सोमवार को कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री रुद्रांबिका महायज्ञ एवं श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। सुबह आठ बजे निकली कलश यात्रा में दो हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हुए। पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर चल रहीं महिलाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया और कई स्थानों पर घरों की छतों से पुष्पवर्षा की गई। कलश यात्रा श्री रुद्रांबिका धाम परिसर स्थित यज्ञ स्थल से शुरू होकर नौली इंटर कॉलेज पहुंची। इसके बाद नौली, त्रिलोकपुर और उतरौली गांवों का भ्रमण करते हुए सिवान के रास्ते वापस धाम परिसर पहुंची। यात्रा में शामिल श्रद्धालु धार्मिक जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। गांवों में जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें