फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति की 12 बिस्वा भूमि पर किए गए कब्जे को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया, VIDEO

सुहवल थाना क्षेत्र के ढढ़नी भानमल राय गांव में बुधवार को साधन सहकारी समिति (बी-पैक्स) की लगभग 12 बिस्वा भूमि पर तीन दशक से अधिक समय से किए गए अवैध कब्जे को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। यह कार्रवाई मुंसिफ-जूनियर डिवीजन न्यायालय के आदेश पर हुई। नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस और राजस्व विभाग की एक संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से निर्मित कच्चे और पक्के निर्माणों को जमींदोज कर भूमि को पूरी तरह से कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के बाद राजस्व टीम ने भूमि की विधिवत पैमाइश और निशानदेही की। इसके बाद कब्जामुक्त भूमि को साधन सहकारी समिति को सौंप दिया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दिया कि भविष्य में अगर इस भूमि पर दोबारा कब्जा करने का प्रयास किया गया, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार समिति की लगभग 12 बिस्वा भूमि पर कई लोगों ने टिनशेड और ईंट से बने अस्थायी एवं स्थायी निर्माण कर वर्षों से अवैध कब्जा कर रखा था। कब्जाधारकों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी की गई थी और बेदखली का आदेश भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं हटाया था। इसके बाद न्यायालय के सख्त रुख के चलते प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश और न्यायालय के आदेश पर हुई है। कार्रवाई के दौरान टीम में कानूनगो रामराज, लेखपाल रामऔतार, निलेश यादव, मृत्युंजय, समिति सचिव संदीप कुमार सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें