गाजीपुर जिले में बीते दिनों लगातार हुई बारिश ने विद्यालयों के कायाकल्प योजनाओं की पोल खोल दी है। मौजूदा समय में जिले के 84 स्कूलों के परिसर या उनके पहुंच मार्ग पर जलभराव और कीचड़ है। काफी दिनों से पानी लगने से स्कूल परिसर में बड़ी-बड़ी घास उग गई है। इससे जीव-जंतुओं का भय बना रहता है। बच्चों और शिक्षकों को पानी और कीचड़ से होकर ही स्कूल आना-जाना पड़ रहा है।