फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में सड़क पर मवेशी के आने से कार पलटी, VIDE

सुभाष गुप्ता Updated Sat, 22 Aug 2026 09:14 PM IST

गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर में शनिवार को तेज रफ्तार कार अचानक गाय के आ जाने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में पलट गई। हादसे में कार सवार चार श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। गांव निवासी बृजेश कन्नौजिया ने बताया कि कार सवार सभी श्रद्धालु गोरखपुर से वाराणसी के कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव व काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर अचानक गोवंश के आ जाने से चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया। कार सड़क किनारे झाड़ियों में जाकर पलट गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन कार सवार चारों लोगों को सुरक्षित देखकर राहत की सांस ली। बताया कि हादसे में किसी श्रद्धालु को गंभीर चोट नहीं आई। कार को भी झाड़ियों से बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें