गाजीपुर करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि करंडा थाना को पीआरवी 112 के माध्यम से एक सूचना प्राप्त हुई कि थाना करंडा क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक बच्ची के साथ उसी के रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना कारित हुई है। प्रकरण के संबंध में बच्ची के परिजनों से तहरीर प्राप्त करके सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी के गिरफ्तारी के लिए लागातार प्रयास किया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।