फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंचल के परिजनों से मिले अजय राय;video

गाजीपुर में करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पहराजपुर में बीते पांच अगस्त को आंचल राजभर (12) की मौत हो गई थी। अब यह मामला धीरे- धीरे राजनीतिक तूल पकड़ता दिख रहा है। पूर्व में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आंचल राजभर के परिजनों से मुलाकात की थी। मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पहराजपुर पहुंचे और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मृतका के परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला हो गया है। आए दिन कहीं न कहीं गंभीर आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सरकार विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय तभी पूर्ण रूप से मिलेगा, जब दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ परिवार को समुचित आर्थिक सहायता दी जाएगी और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलेगी। कांग्रेस पार्टी इस मांग को लेकर पीड़ित परिवार के साथ अंत तक खड़ी रहेगी और न्याय की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें