फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने उर्वरक समितियों का किया निरीक्षण, VIDEO

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को सैदपुर तहसील क्षेत्र की बासुपुर और सैदपुर उर्वरक समितियों का निरीक्षण कर किसानों को खाद वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बासुपुर समिति से उर्वरक लेने वाले चार किसानों से फोन पर बातचीत की। किसानों ने बताया कि उन्हें निर्धारित मूल्य पर समय से उर्वरक उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा मौके पर मौजूद किसानों से भी खाद उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। किसानों ने बताया कि उर्वरक मिलने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है और निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध हो रही है। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को समय पर और निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, ताकि खेती-किसानी का कार्य प्रभावित न हो। इस अवसर पर एआर सहकारिता विपिन सिंह समेत अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें