फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

गाजीपुर जिले में करीब 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी श्रीधर वर्मा उर्फ छोटे को करीमुद्दीनपुर पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। मुहम्मदाबाद क्षेत्राधिकारी सुधाकर पांडेय ने बताया कि बीते मार्च माह में करीमुद्दीनपुर निवासी रामप्रसाद गुप्ता ने तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर 50 लाख रुपये की मांग की और रकम न देने पर हत्या की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सर्विलांस टीम की पड़ताल में करीमुद्दीनपुर निवासी श्रीधर वर्मा उर्फ छोटे का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस टीम ने ग्रीन फील्ड क्षेत्र में चेकिंग के दौरान उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम हथियार बरामद करने के लिए ग्रीन फील्ड से सटे चंद्रपुर पहुंची। इस दौरान आरोपी ने एक सिपाही को धक्का देकर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर के घुटने के नीचे लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें