फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ईंट से कुचला सिर, युवक की हत्या और लाश संग किया गंदा काम; पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में नग्न अवस्था में मिले कमल के शव के मामले का पुलिस ने सोमवार देररात को खुलासा कर दिया। हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह कमल के साथ कुकर्म का प्रयास कर रहा था। विरोध करने पर गुस्से में उसके सिर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी थी। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि रामगढ़ के नगला गुलरिया स्थित निर्माणाधीन मकान में रविवार को एक युवक का शव मिला था। उसकी पहचान आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के नगला केसरी निवासी कमल के रूप में हुई थी। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने आकाश निवासी नगला गुलरिया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें