फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित फिरोजाबाद क्लब के समीप हाई टेंशन लाइन के पोल पर शनिवार को सुबह करीब 11 बजे एक युवक चढ़ गया। युवक को देख मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे बिजली के खंभे से नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह उतरने को तैयार नहीं था। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं,पुलिस को देख वह नीचे की ओर उतरने लगा। इसी दौरान नीचे खड़े लोगों ने हल्ला मचाया तो युवक का ध्यान बंट गया, मौका मिलते ही ओवरब्रिज पर खड़े लोगों ने युवक को ऊपर की ओर ही खींच लिया। युवक को इलाका पुलिस अपने साथ थाने ले गई। युवक ने अपना नाम अभिषेक पुत्र दरियाल निवासी वड़ी गैलरई शिकोहाबाद बताया है। पुलिस की मानें तो युवक मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस ने परिजन को सूचना दी है।