फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: टूंडला में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज ढहा...कई मजदूर हुए घायल, हादसे पर ये बोले रेलवे अधिकारी

फिरोजाबाद में दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन के ऊपर टूंडला में बन रहा एक निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज बृहस्पतिवार रात ढह गया। इस हादसे में पुल के नीचे काम कर रहे कई मजदूरों के मलबे में दबकर घायल हो गए। रात के अंधेरे के बावजूद बचाव दल ने तत्परता दिखाते हुए 8 से 10 के करीब घायल मजदूरों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। जबकि अन्य के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। हादसे में जनहानि की आशंका जताई जा रही है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि हादसे में पांच मजदूरों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें