फिरोजाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र में शौच करने गए आठ वर्ष के बालक के साथ उसके रिश्ते के चाचा ने कुकर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना के बाद पकड़े जाने के डर से नाबालिग आरोपी चाचा ने भी गांव में फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।