शिकोहाबाद में कटोरा गांव के पास मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिले दोनों शव की पहचान हो गई है। शव कानपुर में बिठूर थानाक्षेत्र निवासी 30 वर्षीय राहुल सक्सेना और सुखदेव उर्फ कमल गौतम के थे। वे कल्याणपुर थाने में 112 में तैनात सिपाही राहुल माथुर के साथ दिल्ली जा रहे थे। जबकि दोनों महाकालेश्वर दर्शन करने जाने की बात कहकर सोमवार रात आठ बजे निकले थे। इसके बाद उनका कुछ पता नहीं चला। शिकोहाबाद पुलिस जेब में मिली कानपुर सेंट्रल स्टेशन के वाहन स्टैंड की पर्ची राहुल की बाइक तक पहुंची। जिसके आधार पर परिजन को सूचना दी गई। परिजन सिपाही पर साजिश के तहत हत्या कर ट्रेन से फेंकने का आरोप लगा रहे है। परिजनों में चीख पुकार मची हुई थी।