फिरोजाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र के ग्राम नगला नौजर में मंगलवार दोपहर हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। मां गंभीर रूप से झुलस गई। तीनों लोग खराब पड़े हैंडपंप को ठीक कर उसमें लोहे का पाइप डाल रहे थे। तभी पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया था। इस हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने बिजली विभाग की लापरवाही के खिलाफ शव रखकर सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया, जिससे करीब तीन घंटे तक भारी हंगामा होता रहा।