फिरोजाबाद के जैन मंदिर जैन मंदिर के पास शुक्रवार को एक हृदय विदारक घटना में, सड़क पर ई-रिक्शा की टक्कर से गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश पड़ी एक बुजुर्ग महिला को ट्रैफिक इंचार्ज महेश यादव ने अपनी त्वरित कार्रवाई से नया जीवनदान दिया। समय पर अस्पताल पहुंचाने के कारण महिला की जान बच सकी, जिससे उनकी स्थिति गंभीर होने से टल गई।