फिरोजाबाद। कोटला चुंगी चौराहे के पास मामा होटल के सामने उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक ई-रिक्शा चालक ने महिलाओं से अभद्रता कर दी। विरोध करने पर चालक ने महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। आत्मरक्षा में महिलाओं ने आरोपी को चप्पलों से पीट दिया। देखते ही देखते मौके पर लात-घूंसे और चप्पलें चलने लगीं।