टूंडला। रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में पेट परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थियों की भारी भीड़ रही। ट्रेनों में परीक्षार्थियों की भीड़ के चलते रेल यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, परीक्षार्थियों ने आगामी परीक्षा के लिए रेल प्रशासन से अतिरिक्त ट्रेन चलाने की मांग की है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पहली यूपी पेट परीक्षा रविवार को आयोजित की गई है। इसके लिए रेल प्रशासन ने परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से दोपहर पौने दो बजे परीक्षा स्पेशल ट्रेन को रवाना किया। यह ट्रेन हाथरस होकर टूंडला रेलवे स्टेशन पर करीब तीन बजे पहुंची। इसके साथ ही परीक्षार्थियों को लिए बगैर फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा, भरथना, फफूंद, झींझक, रुरा व पनकी धाम होकर गत्वयं के लिए चली गई। परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षार्थियों कि संख्या के मुताविक स्पेशल ट्रेन चलाई जानी चाहिए थी। इन ट्रेनों में भीड़ इतनी थी कि पर रखने तक की जगह नहीं थी ऐसे में नियमित ट्रेन के भरोसे भीड़ में यात्रा करनी पड़ रही है। रेल प्रशासन द्वारा चलाई गई परीक्षा स्पेशल ट्रेनें सिर्फ खानापूर्ति साबित रही। इधर, नियमित ट्रेनों में परीक्षार्थियों की भीड़ ऐसी थी कि रेल यात्री अपनी सीट पर पहुंचना तो दूर ट्रेन में ही नहीं घुस पा रहे थे, किसी तरह ट्रेन में चढ़ भी गए तो अपनी सीट तक नहीं पहुंच पाए। पेट परीक्षा के चलते आरक्षण कराकर चल रहे रेल यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेलयात्री मोहित कुमार, राजन सिंह ने बताया आपकी दिवाली से पूर्व ट्रेन में पहले से ही खचाखच चल रही है आरक्षण व मुश्किल मिल रहे हैं ऐसे समय पर पेट परीक्षार्थियों के चलते ट्रेन में चढ़ने तक मुश्किल हो गया। भीड़ के चलते परिवार के सहित घर जाने वाले यात्रियों की ट्रेन तक छूट गई।