फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : घूंघट की ओट में मरीज बनकर सीएचसी पहुंची एसडीएम, स्थिति देख रह गईं हैरान

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को एसडीएम सदर कृतिराज ने घूंघट की ओट में मरीज बनकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दीदामई के निरीक्षण के लिए पहुंची। वह मरीजों के साथ कतार में खड़ी हुईं। पर्चा बनवाया और इंजेक्शन लगवाने के लिए काउंटर पर पहुंची। एंटी रेबीज का इंजेक्शन मनमाने ढंग से लगाया जा रहा था। वहीं अस्पताल में मौजूद डॉक्टर का व्यवहार भी मरीजों के प्रति अड़ियल रहा। उन्होंने दवाएं चेक करनी शुरू की तो स्टोर में करीब आधी दवाईयां एक्सपायरी डेट की मिलीं। स्थिति देखकर वह हैरान रह गईं। कई मरीजों ने उनसे अस्पताल स्टाफ और व्यवस्थाओं की शिकायत की। स्टॉफ को एसडीएम के छापेमारी की जानकारी हुई तो वह सन्न रह गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें