फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रामलीला महोत्सव के लिए स्वरूपों का हुआ चयन, अब इतने दिनों तक घर से दूर रहेंगे पात्र

फिरोजाबाद में परंपरागत रामलीला महोत्सव के लिए सोमवार को बिहारीजी मंदिर में पांच स्वरूपों का चयन हो गया। इस बार दो सगे भाई राम और सीता की भूमिका निभाएंगे। वहीं आर्चिड ग्रीन के सुपरवाइजर लक्ष्मण के स्वरूप में शामिल होंगे। पात्रों के चयन के बाद मुंडन संस्कार हुआ। दोपहर बाद राधाकृष्ण मंदिर में यज्ञोपवीत कराया गया। यह मुख्य पांच पात्रों को मंचन तक घर परिवार से दूर रहना पड़ता है। ये पात्र रामलीला परिसर के निकट हनुमान मंदिर में रहते हैं। तिलक नगर निवासी आकाश श्रोतिय चौथी बार रामलीला का मंचन करेंगे। वह एक बार लक्ष्मण और दो बार राम की भूमिका निभाएंगे। वह संजीव श्रोतिय के पुत्र हैं। आकाश पॉलिटेक्निक द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। वह कहते हैं कि भगवान राम की लीला का मंचन करते हुए उनके भाव भी बदल जाते हैं। कोई भी परेशानी नहीं होती और वह भगवान राम के स्वरूप जैसा मंचन करने लगते हैं। तिलक नगर निवासी सागर श्रोतिय इस बार राम की भूमिका निभा रहे आकाश के छोटे भाई हैं। वे वर्तमान में इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहे हैं और रामलीला में सीता की भूमिका निभा रहे हैं। यह तीसरा अवसर है जब सागर सीता का किरदार निभा रहे हैं। सागर का कहना है कि वे इस भूमिका को बड़े गर्व और श्रद्धा के साथ निभाते हैं। उनके अनुसार, सीता माता की भूमिका निभाना मेरे लिए एक सौभाग्य की बात है। इससे मुझे भारतीय संस्कृति और मर्यादा को समझने का अवसर मिलता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें