यूपी के फिरोजाबाद में योगी सरकार की प्रमुख योजना मिशन शक्ति के तहत एक छात्रा नैन्सी भारद्वाज को थाने का एक दिन का SHO बनाया गया। छात्रा ने कुर्सी संभालते ही ताबड़तोड़ एक्शन लेना शुरू कर दिया। थाना खैरगढ़ में नैन्सी भारद्वाज वाहन चेकिंग के लिए सड़क पर निकलीं। इस दौरान उन्होंने बिन हेलमेट बाइक चला रहे चालकों को सख्त चेतावनी दी। इसके बाद वे कस्बा खैरगढ़ के बैंक चौराहे पर पहुंची। यहां से उन्होंने अतिक्रमण को हटवाया।