फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप; परिजनों ने किया हंगामा

फिरोजाबाद के चंद्रवार गेट के पास शनिवार देर रात एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। युवक के परिजन ने रविवार सुबह हंगामा कर दिया। मृतक के परिजन और मोहल्ले के लोगों ने प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाते हुए चंद्रवार रेलवे गेट पुल के पास रास्ता जाम कर दिया। हालांकि पुलिस ने समझा बुझाकर वापस लौटा दिया। जीआरपी थाना क्षेत्र में चंद्रवार गेट के पास शनिवार देर रात लाइन पार क्षेत्र के आजाद नगर निवासी अन्नू कुमार (25) का शव मिला। शव ट्रेन की चपेट में आने से क्षत-विक्षत हालत में था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अन्नू के परिजनों और मोहल्ले वालों का आरोप है कि अन्नू कुछ समय पहले मोहल्ले की ही एक युवती को प्रेम प्रसंग में लेकर चला गया था। इसी रंजिश के चलते युवती के परिवार वालों ने अन्नू की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया, जिससे यह दुर्घटना लगे। इस संदिग्ध मौत से आक्रोशित परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने रविवार सुबह चंद्रवार गेट पुल के समीप विरोध प्रदर्शन करते हुए रास्ता जाम कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही थाना दक्षिण और लाइनपार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने इस मामले में बताया है कि युवक की मृत्यु संदिग्ध परिस्थिति में ट्रेन से कटने से हुई है। पुलिस ने फिलहाल हत्या के आरोपों को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। जीआरपी और स्थानीय पुलिस घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें