फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बेकाबू ट्रैक्टर तीन दोपहिया वाहनों पर चढ़ा, मच गई अफरातफरी

फिरोजाबाद में रविवार को सुबह बालू से भरा ट्रैक्टर बेकाबू होकर थाना उत्तर के ठीक सामने खड़ी बाइकों पर चढ़ गया। ट्रैक्टर के चढ़ते ही अफरा-तफरी मच गई। मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। घटनाक्रम रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे का है। सुभाष तिराहे की ओर से बालू से भरा ट्रैक्टर जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। गांधीपार्क पुलिस चौकी पर आस्थाई रूप से चल रहे थाना उत्तर के सामने पहुंचते ही ट्रैक्टर बेकाबू हो गया। यह ट्रैक्टर दुकानों के बाहर खड़ी दो बाइकों एवं एक स्कूटी पर चढ़ गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेने के साथ चालक रूमाल सिंह निवासी नयाबांस थाना लाइनपार को हिरासत में ले लिया है। जबकि उसके साथी मौके से फरार हो गए। थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें