फिरोजाबाद में व्यापारी से अवैध असलाह दिखाकर 10 लाख की चौथ मांगने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। उसके एक पैर में गोली भी लगी है। पुलिस ने आरोपी को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया है। रंगदारी देने से मना करने पर उसने तमंचे से फायर भी किया था। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।