फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: वर्ल्ड कप के लिए इंडिया टीम में सोनम का चयन

Wed, 25 Dec 2024 07:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सोनम यादव। - फोटो : सोनम यादव।
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एशिया कप जीतने के बाद क्रिकेटर सोनम यादव का चयन वर्ल्ड कप के लिए हो गया है। सोनम यादव अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने के लिए मलयेशिया जाएंगी। यह वर्ल्ड कप 19 जनवरी से खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के लिए इंडिया टीम में सोनम के चयन होने पर सुहागनगरी में खुशी की लहर दौड़ गई। खेल प्रशंसकों के साथ जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कांचनगरी के बढ़ते कदम पर प्रसन्नता जाहिर की है।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की महिला चयन समिति ने आगामी आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इसमें राजा का ताल निवासी सोनम यादव का लेफ्ट आर्म स्पिनर गेंदबाज के रूप में चयन हुआ। सोनम ने हाल ही समाप्त हुए अंडर-19 महिला एशिया कप में बेहतर गेंदबाजी की थी। वह सोमवार को एशिया कप जीतकर अपने घर लौटी हैं। मंगलवार को सोनम के पास वर्ल्ड कप टीम में शामिल होने की खबर आई। पूरा परिवार और खेल प्रशंक खुशी से जूझ उठे।
विज्ञापन



एक दिन भी नहीं लिया आराम, मैदान में सोनम ने किया अभ्यास
एशिया कप जीतने के बाद सोमवार को शाम सोनम यादव अपने घर लौटी थीं। वर्ल्ड कप टीम में चयन होने के बाद सोनम ने एक दिन भी आराम नहीं किया। वह ओम ग्लास मैदान में अभ्यास करती दिखाई दीं। सोनम ने गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी का भी कई घंटे अभ्यास किया। कोच रवि यादव ने सोनम को क्रिकेट की बारीकियों से अवगत कराया।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें