फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फतेहपुर में फंदे से लटकता मिला महिला सिपाही का शव

फतेहपुर जिले में लगभग 5 सालों से तैनात महिला सिपाही ने रविवार देर रात पंखे में रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली। मृतका के रिश्तेदार ने थाना के एसएसआई को फोन पर सूचना दी कि आपके थाने में तैनान महिला कोई गलत कदम उठाने जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर थाना अध्यक्ष व एसएसआई मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि अंदर से दरवाजा बंद है। किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो महिला सिपाही का शव फंदे से लटकता मिला। अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकार थरियांव और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी। थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें