फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फर्रुखाबाद में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

फर्रुखाबाद में एक रेडीमेड की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। चंद मिनट में ही आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकल की करीब सात गाड़ी की मदद पांच घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। तीसरी मंजिल पर बनी गोदाम में ऊनी कपड़े भरे थे। आग से करीब 25 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। शहर के मोहल्ला सुनहरी मस्जिद निवासी मुकुल रस्तोगी की नेहरू रोड पर रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पिता प्रवीन रस्तोगी के साथ दुकान खोलने पहुंचे। अंदर घुसते ही धुआं दिखाई दिया, तो दूसरी मंजिल को देखा। तीसरी मंजिल पर आग की लपटें देख दंग रह गए। बाथरूम में रखे पानी से 10-15 बाल्टी पानी डाला, मगर आग ने विकराल रूप ले लिया। उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। 20 मिनट में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। एक ने बाहर सीढ़ी लगाकर आग बुझाना शुरू किया। दूसरी दमकल ने अंदर से पाइप डाला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें