फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा में दो अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, तीन आरोपी फरार

राजस्थान से बिहार ले जाई जा रही 25 लाख की 103 पेटी शराब के साथ रविवार रात बकेवर पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से तीन आरोपी फरार हो गए। जांच में पता चला कि पकड़ी गई पिकअप कासगंज से चोरी की गई थी और उसका नंबर प्लेट भी फर्जी था। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि कानपुर आगरा हाईवे पर एक होटल के पास एसओ विपिन मलिक पुलिस बल के साथ रविवार रात चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक पिकअप को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार पांच बदमाश भागने लगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें