फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: नेताजी की तीसरी पुण्यतिथि पर सैफई में उमड़ा यादव कुनबा

सैफई में सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि पर शुक्रवार को सैफई स्थित समाधि स्थल पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने परिवार के सदस्यों के साथ समाधि स्थल पहुंचकर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर नेताजी को नमन किया। सुबह करीब 10:30 बजे सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, अभयराम सिंह यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, सांसद अक्षय यादव, सांसद आदित्य यादव, अनुराग यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक (अंशुल) यादव, आर्यन यादव और कार्तिकेय यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य पहुंचे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें