बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम चिकनी में मंगलवार सुबह दीवार के पुराने विवाद को लेकर ताऊ के बेटे ने खेत जा रहे 54 वर्षीय विनय कुमार ऋषीश्वर उर्फ वकील की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।