एटा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते जिले वासियों को किसी भी तीर्थ स्थल या बड़े शहर तक रेल से यात्रा करने का मौका नहीं मिल पा रहा है। महाकुंभ में जाने के लिए हर जगह से स्पेशल ट्रेन चल रही है, लेकिन यहां के लोगों को सुविधा नहीं मिल रही है। 18 जनवरी को स्टेशन के स्थापना दिवस पर शनिवार को सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने रेल मंत्री के नाम स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा।