एटा के अवागढ़ में शनिवार को दशहरा पर्व पर क्षत्रिय मेले का आयोजन किया गया। इसमें हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में पूजा एवं यज्ञ किया गया। इसके बाद शस्त्र-पूजन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान शोभा यात्रा भी निकाली गई। यात्रा शाम 6 बजे हनुमान गढ़ी मंदिर से शुरू हुई। श्री रामचंद्र जी रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकले। यात्रा जलेसर रोड कोतवाली अवागढ़ होते हुए बाराद्वारी अखाड़ा मोहल्ला, सदर बाजार, एटा रोड होते हुए पटवारी माता मंदिर पर आकर समाप्त हुई।