फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तीन दोस्तों की मस्ती और फिर ऐसा हादसा...कार में फंस गईं लाशें, देखकर कांप गए लोग

एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में एक कार ट्रक से टकरा गई। इसके कारण उसमें सवार 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। इससे कुछ ही घंटे पहले इन लोगों ने गाड़ी में स्टंटबाजी की रील बनाकर फेसबुक पर डाली थी। नगला समन निवासी आशीष कुमार ने बताया कि भाई अनूप कुमार (28) मंगलवार की देर रात अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर थाना अवागढ़ क्षेत्र के नगला गलुआ जा रहा था। रात करीब 11 बजे कार जैसे ही आगरा रोड पर कोतवाली देहात के गांव गदनपुर के पास पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार भाई समेत नगला गलुआ निवासी विजय उर्फ करू और निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव जिटौली निवासी इकेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें