फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:'डबल इंजन सरकार ने युवाओं से छल और भगवान राम से चंदा चोरी की', सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का बड़ा हमला

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल मंगलवार को जलेसर के ब्रजभूमि गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे, जहां सपा कार्यकर्ताओं ने उनका 51 किलो की फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सम्मेलन टिकट वितरण के लिए नहीं बल्कि चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए है। उन्होंने कहा कि टिकट मांगने वाले दर्जनों हैं, लेकिन प्रत्याशी कोई एक होगा, इसलिए कार्यकर्ताओं का एकमात्र लक्ष्य सपा को जीत दिलाना होना चाहिए। पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के मजबूत होने से ही कार्यकर्ता और पार्टी मजबूत होंगे। श्यामलाल पाल ने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि 'डबल इंजन' सरकार को न तो राज्य का नौजवान माफ करेगा और न ही भगवान राम। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पेपर लीक कराकर युवाओं को रोजगार से वंचित रखा है और चंदा चोरी कर भगवान राम के साथ भी छल किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें