फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाईपास मार्ग जर्जर होने से लोग परेशान

एटा के राजा का रामपुर कस्बे का बाईपास मार्ग जर्जर है। साथ ही यहां काफी अतिक्रमण भी कर लिया गया है। इसके चलते आवागमन के दौरान लोग परेशान रहते हैं। कस्बे की भीड़भाड़ से बचने को वाहनों के गुजरने को बाईपास है, जो मोहल्ला कुंजड़ियान से होते हुए नगला पड़ाव को जाता है। करीब एक दशक पहले जाम की समस्या से बचने को नगर पंचायत ने इसका निर्माण कराया था। एक दशक से अधिक का समय होने पर बाईपास पूरी तरह जर्जर हो चुका है। साथ ही इसमें गहरे गड्ढे होने से गुजरना दुश्वार हो गया है। गहरे गड्ढे होने पर वाहन कस्बे में होकर गुजर रहे हैं। बाईपास के जर्जर होने के साथ ही लोगों ने इस पर अतिक्रमण कर रखा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें