उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार को ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गए। हादसे में बुजुर्ग सहित दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हादसा सकीट थाना क्षेत्र के भगवंतपुर गांव के समीप हुआ। घायलों में रैपुरा निवासी भंवर सिंह (70) शामिल हैं।