एटा में थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला केसरी निवासी सीमा सुरक्षा बल के जवान 14 जनवरी को मणिपुर में बलिदान हो गए। बुधवार की देर रात पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा और बृहस्पतिवार की सुबह सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंत्येष्टि में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।