एटा के थाना नयागांव क्षेत्र में आर्थिक परेशानी और कर्ज के चलते अधेड़ ने खुद को गोली मार ली। परिजनों द्वारा आनन-फ़ानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लेकर आए, जहां डॉक्टर ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।