एटा के मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। यहां पहुंचने वाले घायलों को स्ट्रेचर तक नहीं मिल पाती। ऐसे में लोग सीधे बाइक लेकर ही इमरजेंसी में घुस जाते हैं। ओटी तक बाइक पर बैठाकर घायल को ले जाने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।