फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक के घर चोरी

Thu, 09 Jan 2025 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। कस्बा के मोहल्ला पालीवालान में सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक के घर चोर टेलीफोन के खंभे पर चढ़कर घुस आए। लाखों रुपये के जेवर-नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला पालीवालान निवासी नीरज शर्मा कानपुर में निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। फिलहाल वह कानपुर में रह रहे हैं। यहां उनके परिजन इस घर में रहते हैं। किसी कार्य से उनकी पत्नी भाभी मधु शर्मा आठ दिन पूर्व कानपुर चली गईं थीं। घर पर अन्य परिजन छत पर बने कमरे में सो रहे थे। बुधवार रात चोर एक दीवार के सहारे खड़े टेलीफोन के खंभे से चढ़कर छत पर पहुंचे। जिस कमरे में परिजन सो रहे थे, उसके दरवाजे को बाहर से एक गमछे से बांध दिया। मकान के नीचे के कमरे खंगालने में जुट गए।
परिजन के अनुसार गहने, 10-15 हजार की नकदी लेकर मुख्य दरवाजे की कुंडी काटकर फरार हो गए। परिजन के अनुसार आभूषणों की कीमत ढाई-तीन लाख रुपये है। बृहस्पतिवार सुबह जब परिजन जागे तो कमरे का दरवाजा खोला और दरवाजे के हत्थे एक गमछे से बंधे हुए थे। परिजन ने गमछे को हसिया से काटा और बाहर निकले। नीचे आकर देखा तो सभी कमरे खुले पड़े थे और सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

परिजन ने जानकारी फोन पर नीरज शर्मा और थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमराें की फुटेज खंगाली। नीरज के भतीजे अमित शर्मा ने थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की पहचान और पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

खेल में रोशन कर चुके हैं नाम
नीरज शर्मा ने पुलिस में रहकर खेल में पुलिस महकमा और भारत का नाम रोशन किया है। एशियाई खेलों में कई बार स्वर्ण और कांस्य पदक जीत चुके हैं। नाम रोशन करने वाले नीरज शर्मा का जैथरा के अलावा कानपुर तथा अन्य शहरों में भी अभिनंदन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें