एटा। राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों को डायट पर 3 दिवसीय प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों को सरल तरीके से अंग्रेजी पढ़ाकर उन्हें समझाने के बारे में प्रशिक्षित किया गया। शुक्रवार को प्रशिक्षण के अंतिम दिन शिक्षकाें को प्रशस्ति पत्र दिए गए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल आकाश दुबे ने बताया कि एटा एवं कासगंज के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के अंग्रेजी विषय के सहायक अध्यापकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान प्रयागराज ने कक्षा 9 एवं 10 के लिए अंग्रेजी विषय के शिक्षण को टीचर गाइड का निर्माण किया। जिसमें अंग्रेजी के पाठों को पढ़ाने के लिए पाठ योजनाओं का संकलन है।
इस संकलन को सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में कैसे उपयोग किया जाए, इसके बारे में शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। उन्हें बताया कि कैसे सरल तरीके से विद्यार्थियों को अंग्रेजी पढ़ाई जा सकती है। गणेशी लाल, संतोषी, सत्य प्रकाश, विजय प्रताप सिंह, उमेश कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे। संवाद