एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र के पचंदा गांव के पास बृहस्पतिवार रात दो बाइकों में आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइकों पर सवार 4 लोग घायल हो गए। सीएचसी से 3 गंभीर घायलों को रेफर किया गया है।
हादसा होने पर राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। गंभीर हालत देखते हुए मंजीत और मोहन निवासी दादूपुर थाना अलीगंज और संजू निवासी नगला रेत थाना सहावर को रेफर कर दिया गया। पवनेश निवासी सहावर का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी निर्दोष कुमार सेंगर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। संवाद